Latest
बारवारी: महादशमी पर धूमधाम से मां दुर्गा को दी विदाई सुहागिन महिलाओं ने निभाई सिंदूर दान की रस्म
बारवारी में धूमधाम से हुआ सिंदूर दान का आयोजन

( अनुराग शुक्ला ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार ) । बारवारी: महादशमी पर धूमधाम से मां दुर्गा को दी विदाई सुहागिन महिलाओं ने निभाई सिंदूर दान की रस्म ।श्री श्री कटरा दुर्गा पूजा बारवारी में पूजा के अंतिम दिन महिलाओं ने सिंदूर खेला का आयोजन किया । शक्ति की अधिष्ठात्री देवी मां दुर्गा का वरिष्ठ उपाध्यक्ष लीना वार्ष्णेय सहित अन्य महिलाओं ने सिंदूर लगा कर सुहाग के रक्षा की कामना की और माँ से आस्चे बोछोर आवर ऐसो अर्थात अगले बरस पुनः आओ की प्रार्थना की ।
इसके उपरांत एक दूसरे को सिंदूर लगा कर ठाकी वादन में नृत्य कर माँ को रिझाया । लीना वार्ष्णेय, मोनामी बसू, संगीता बनर्जी, अंजना देव, रम्भा चतुर्वेदी, कोनिका साहा, गरिमा श्रीवास्तव, रीता बनर्जी, रचना मिश्रा, रीना बोस, अंजू शर्मा, सुष्मी राय चौधरी आदि थी ।









