हाथ जोड़कर विनम्रता के साथ बंद कराया सराफा बाजार

( विनय मिश्रा )प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आज देशव्यापी सर्राफा एवं ज्वेलर्स एसोसिएशन की बंदी को सफल बनाने के लिए बैठक किया गया । जिसकी अध्यक्षता दिनेश सिंह ने की संचालन अनूप वर्मा के द्वारा किया गया । जिसमें एसोसिएशन के प्रमुख व्यापारियों के सम्मुख यह तय हुआ की हॉल मार्किंग तो स्वीकार है लेकिन एच यू आई डी जैसे जटिल प्रक्रिया कतई नहीं मान्य करेगे । जिसके उपरांत उपस्थित व्यापारियों के समूह में यह तय हुआ जिन बाजारों में अनभिज्ञता के कारण दुकाने खुली है । उनसे हाथ जोड़कर विनम्रता के साथ बंद करने की निवेदन किया जाए जिसके उपरांत लोकनाथ, गली मीरगंज रानी मंडी, कोठा परचा,जॉनसन गंज सिविल लाइंस,कटरा होते हुए दुकानें बंद करा कर लोकनाथ पर समाप्त हुई। जिसमें प्रमुख रुप से दिनेश सिंह,अनुप वर्मा,हरेंद्र सिंह लाली सरदार,अतुल चोपड़ा, विनय मिश्रा,कुलदीप सोनी, कल्लू कपूर,बच्चा सिंह,मुन्ना वर्मा,संदीप जौहरी,कमल वैश


