Latest

पटरी के दुकानदारों पर मुकदमा वापस लिए जाने की मांग

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। पटरी के दुकानदारों के ऊपर पुलिस द्वारा मुकदमा लिखे जाने के विरोध में फुटपाथ व्यापारी एकता समिति जिला प्रयाग राज की बैठक जिला अध्यक्ष विकास अग्रहरी अध्यक्षता में स्थान जानसन गंज हुई।
बैठक के मुख्य अतिथि संरक्षक व्यापारी नेता विजय गुप्ता ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री जी नरेंद्र मोदी जी पटरी के दुकानदारों 10,000 ऋण मुहैया करा रहे हैं
पटरी के दुकानदारों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए
वहीं पर नगर निगम व पुलिस प्रशासन के द्वारा पटरी दुकानदारों पर मुकदमा लिखा रहा है और उजाडा जा रहा है । सरासर दुकानदारों पटरी के दुकानदारों के साथ अन्याय है
लॉक डाउन की वजह से पटरी दुकानदार भुखमरी के कगार पर है बैठक के माध्यम से माननीय मुख्यमंत्री योगी जी उत्तर प्रदेश सरकार मांग करते हैं जितने भी पटरी दुकानदारों के खिलाफ मुकदमे लिखे गए हैं उन्हें वापस लिया जाए। पुलिस प्रशासन और नगर निगम प्रशासन पटरी के दुकानदारों का उत्पीड़न कर रहे है। अधिकारियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करे । इस अवसर पर फुटपाथ व्यापारी एकता समिति जिला अध्यक्ष विकास अग्रहरी ने कहा कि जब तक दुकानें आवंटित ना हो तब तक हम लोग रोजगार करने दिया जाए उजाडा और मुकदमा निरस्त किए जाएं जाए
इस अवसर पर व्यापारी नेता मनीष गुप्ता सुशील गुप्ता सीता देवी शांति बनर्जी संगीता साहू अवि गुप्ता राहुल साहू शंकर लाल गब्बू केसरवानी भोले साहू पप्पू कमलेश कुमार अभिषेक सिंह गौरव रावत सतीश मनोज नंदलाल कल्लू केसरवानी सौरभ विजय कुमार अभिषेक गुप्ता राम जी रमेश कुमार जयसवाल अपर्णा नायक रोहित कनौजिया मुन्ना सोनकर बड़ी संख्या में पटरी के दुकानदार उपस्थित रहे ।

Related Articles

Back to top button