जनहित त्रिवेणी आरती समिति के सदस्यों ने छेड़ा सफाई अभियान

( आनन्त पांडे ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। कार्तिक माह प्रारंभ होने से पूर्व आज जनहित त्रिवेणी संस्थान आरती समिति के सदस्यों ने यमुना सफाई करते हुए ककरहा घाट , मनकामेश्वर घाट, काली माई, घाट पर फैली गंदगी को साफ किया अगुवाई कर रहे समिति के अध्यक्ष हेमन्त पांडेय ने कहा कि माँ यमुना के किनारे हम सबको सफाई बनाये रखनी चाहिए और जो भी पूजा इत्यादि चीजे हो उसे यमुना जी मे प्रवाहित करने से बचना चाहिए इस दौरान समिति के महामंत्री अंकुश शर्मा ने कहा कि माँ यमुना हम सबकी आराध्य देवी हैं हम सबको एक हो कर सफ़ाई करने के साथ लोगो को जागरूक भी करना होगा कि घाटो पर किसी भी तरह का कोई भी कचड़ा नही फैलाना चाहिए जिससे जल प्रदूषण भी नही होगा और साफ सफाई बनी रहेगी सफाई अभियान करने वालो में मोनू पंडा ,शान्तनु शर्मा , अवधेश शर्मा , छोटू पांडेय, शुभम पांडेय , देव भारद्वाज, निहाल पांडेय, पीयूष तिवारी , शुभम शुक्ला, निपेन्द्र पांडेय, ऋषभ मिश्रा, राज कुमार गौतम , संचित श्रीवास्तव , राहुल शर्मा , सुधांशु पांडेय , अदि लोग मुख्य रूप से उपस्थित रहे।



