Latest

जम्मू और कश्मीर में आतंकियों द्वारा मारे गए कार्यकर्ताओं को श्रद्धांजलि- सरदार पतविंदर सिंह

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा काशी क्षेत्र क्षेत्रीय मंत्री, मंडल प्रभारी, प्रयागराज कमिश्नरी प्रभारी सरदार पतविंदर सिंह ने गुरु नानक नगर स्थित स्वर्गीय भूपेंद्र सिंह सभागार में अनंतनाग से कुलगाम…कश्मीर में 6 महीने के अंदर आतंकियों ने 14 बीजेपी नेताओं की हत्या हुईl
सरदार पतविंदर सिंह ने कहा कि निष्ठावान, देशभक्त, कर्मठ ,जुझारू कार्यकर्ताओं का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा सरदार पतविंदर सिंह ने कहा कि 4 मई को अनंतनाग में अतल गुल मीर की हत्या 30 जून को शोपियां में बीजेपी नेता गौहर बट की हत्या 5 जुलाई को पुलवामा में शब्बीर बट की हत्या 8 जुलाई को वसीम बारी उसके पिता और भाई की हत्या अगस्त के पहले हफ्ते में कुलगाम में सरपंच आरिफ अहमद शाह की हत्या 7 अगस्त को काजीकुंड में सरपंच सज्जाद अहमद की हत्या 10 अगस्त को बडगाम में हमीद नजर की हत्या 19 अगस्त को सरपंच का अपहरण करके हत्या, शव शोपियां में 28 अगस्त को बरामद 7 अक्टूबर को गांदरबल में बीजेपी नेता के घर पर आतंकी हमला,नेता बच गया लेकिन पीएसओ शहीद हुआ 29 अक्टूबर को कुलगाम में आतंकवादियों ने बीजेपी के तीन कार्यकर्ताओं पर गोली चलाई जिसमें फिदा हुसैन, उमर रशीद बेग और अब्देर रशीद बेग की मृत्यु हो गईl
क्षेत्रीय मंत्री ने सभी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि आतंकियों ने कायरता पूर्ण कार्य किया है इसकी जितनी बरसना,निंदा की जाए कम है श्रद्धांजलि देने वालों में हरमन जी सिंह ,दलजीत कौर, इश्तियाक अहमद ,फिरोज खान, रशीद अहमद, मोहम्मद अंसारी, गुलफान ,आबिद सिद्दीकी,अमन इलाहाबादी आदि ने श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि शहीद हुए कार्यकर्ताओं के परिवार को ईश्वर,परमात्मा,खुदा हिम्मत ,शक्ति, साहस प्रदान करें इस दुख की घड़ी को सहन करने की सामर्थ्य दे l

Related Articles

Back to top button