Latest
ढाई लाख की स्मैक और बम के साथ दो अपराधी गिरफ्तार
प्रयागराज ( अनुराग दर्शन समाचार )। थाना थरवई एवं नारकोटिक्स पुलिस कि संयुक्त टीम ने मिलकर थाना क्षेत्र से ढाई लाख रुपये के कीमत की स्मैक तथा आठ देशी बमो के साथ दो तस्करो को गिरफ्तार किया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना प्रभारी थरवई राकेश कुमार चौरसिया के नेतृत्व में थाने के उ०नि०धीरेन्द्र कुमार यादव व एसओजी नाकोटिक्स प्रभारी आशीष की टीम ने मुखबीर की ख़ास सुचना पर थाना क्षेत्र कोरसण्ड रोड से दो शातिर अपराधी को पकड़ा ।इस संबंध में थाना प्रभारी ने बताया कि जब पुलिस ने शातिर अपराधी आशुतोष पुत्र ओमप्रकाश तथा संजीव कुमार पुत्र सत्यप्रकाश निवासी 40 नंबर गोमती चकियाघाट थरवई को पकड़ा तो उनके पास से आठ देशी बम व 16 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुआ है।बरामद स्मैक की कीमत मार्केट में लगभग ढाई लाख रू.है।



