Latest
ट्रंप को एक बार फिर से राष्ट्रपति बनाने के लिए प्रयागराज में प्रार्थनाओं और दुआओं का दौर जारी

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। अमेरिका में नए राष्ट्रपति के चुनाव के लिए वोटों की गिनती जारी है। ज्ञात हो कि डोनाल्ड ट्रंप और डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार जो बाइडेन के बीच कांटे की टक्कर चल रही है। ऐसे में भारत में भी डोनाल्ड ट्रंप के जीतने के लिए हवन व पूजा किया जा रहा है। बता दें कि प्रयागराज के संगम स्थित बड़े हनुमान जी मंदिर में योग गुरु आनंद गिरी द्वारा पूजा अर्चना व हवन किया जा रहा है। यह पूजा व हवन डोनाल्ड ट्रंप की जीत के लिए किया जा रहा है। कवरेज इंडिया से हुई बातचीत में महंत आनंद गिरि ने कहा की ट्रंप के राष्ट्रपति रहते भारत के साथ संबंध रखे रहे हैं इसीलिए हम यह कामना करते हैं ट्रंप एक बार फिर से राष्ट्रपति बने जिससे भारत और अमेरिका के संबंध और मजबूत हो।




