Latestदेशप्रदेश

योगी सरकार ने IND-WI मैच से एक रात पहले बदला स्टेडियम का नाम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में शहरों का नाम बदलने वाली योगी सरकार ने अब राजधानी लखनऊ के इकाना स्टेडियम का नाम भी बदल दिया है. इकाना का नाम बदलने को राज्यपाल ने भी मंजूरी दे दी है. योगी सरकार ने भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाले मैच से पहले स्टेडियम का नाम बदला है.

यूपी सरकार ने इकाना स्टेडियम का नाम बदलकर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर रखा है. अब इकाना स्टेडिम को भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम के नाम से जाना जाएगा.

इकाना का नाम बदले जाने को राज्यपाल ने भी मंजूरी दे दी है.बता दें, लखनऊ में 24 साल बाद कोई इंटरनेशनल क्रिकेट मैच होने जा रहा है. राजधानी के इकाना स्टेडियम में 6 नवंबर को इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच टी-20 इंटरनेशनल मैच होना है. अब ये मैच ऑफिशियल भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button