प्रदेश

संदिग्ध परिस्थितियों में अधेड़ की मौत

 

प्रयागराज ( अनुराग दर्शन समाचार )। झूंसी थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह एक अधेड़ का शव पाया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की।
बलिया जनपद के नगर कोतवाली क्षेत्र के निदरिया गांव निवासी विनय श्रीवास्तव (45) पुत्र स्वर्गीय सच्चिदानंद श्रीवास्तव का शव शनिवार सुबह झूंसी थाना क्षेत्र में पाया गया है। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की। पुलिस कहना है कि मृत्यु का स्पष्ट कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा।

Related Articles

Back to top button