प्रदेश

देखें Video-पिता के लिये बेटे का धुआंधार जनसम्पर्क

इलाहाबाद —फूलपुर उप चुनाव में आज निर्दलीय उम्मीदवार अतीक अहमद के बेटे उमर अहमद ने अपने पिता के लिए धुँवाधार प्रचार किया आज उमर अहमद फाफामऊ गद्दों पुर मंसूरा बाद सहित फूल पुर लोक सभा संसदीय इलाके के तमाम गांव और बस्तियों में जाकर लोगो से मुलाकात की और गांव के लोगो से से उनकी परेशानी पूछ कर उनको आश्वासन दिया की अब्बा के चुनाव जीतने के बाद इलाके की जो परेशानी है उसे प्रथमिकता के तौर पर दूर किया जायेगा।

इस मौके पर उमर अहमद और उनके समर्थक मंसूराबाद में एक मिटटी में भी शामिल हुए और जनाज़े की नमाज़ भी अता की।

प्रचार के दौरान उमर ने कई घरो में जाकर बुजुर्गो का हाल चाल भी लिया और अतीक अहमद को वोट देने के अपील की उमर सभी लोगो को समझा रहे है की फिरका परास्त ताकतों को हराना मौजूदा वक्त के लिए बहुत ज़रूरी है इस मौके पर उमर से लोग काफी प्रभावित हुए और चुनाव में उनका सपोर्ट करने का वादा भी किया।

इस मौके पर उमर ने मीडिया से बात करते हुए कहा की समाजवादी पार्टी अपने उसूलो से भटक गयी है इसलिए उनके पिता निर्दलीय चुनाव लड़ रहे है और भाजपा हमेशा से ही मुसलमानो के खिलाफ काम करके प्रदेश में नफरत की राजनीति करती आ रही है जिसे लोगो को अब समझना होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button