सपा की नई कार्यकारिणी घोषित जानिए : योगेश यादव जिलाध्यक्ष एवं सैयद इफ्तेख़ार हुसैन महानगर अध्यक्ष बने

योगेश यादव जिलाध्यक्ष एवं सैयद इफ्तेख़ार हुसैन महानगर अध्यक्ष बने –
अनिल यादव एवं रामसुमेर पाल जिला उपाध्यक्ष घोषित

प्रयागराज, (अनुराग दर्शन समाचार) l समाजवादीपार्टी की जिला एवं महानगर अध्यक्षों की घोषणा आज कर दी गई है l सपा के प्रदेश अध्यक्ष श्री नरेश उत्तम पटेल ने राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी की अनुमति से नई जिला कार्यकारिणी में अध्यक्ष पद पर श्री योगेश यादव को मनोनीत किया है l वहीं महानगर अध्यक्ष पद पर सैयद इफ्तेख़ार हुसैन को पुनः पदासीन किया गया है l श्री योगेश यादव लंबे अरसे से महानगर महासचिव का पद संभाल रहे थे l
नई जिला कार्यकारिणी मेंश्री संदीप सिंह पटेल को जिला महासचिव, श्री रामसुमेर पाल एवं श्री अनिल कुमार यादव को जिला उपाध्यक्ष बनाया गया है l
अवगत हों कि एक वर्ष पहले ही जिला एवं महानगर इकाई भंग कर दी गई थी l
सपा के जिला प्रवक्ता दान बहादुर मधुर ने जानकारी देते हुए बताया है कि जिला एवं महानगर अध्यक्ष अपनी नई कार्यकारिणी का शीघ्र ही गठन करेंगे l


