Latest

हनुमान जी के प्राण प्रतिष्ठा पर अष्टयाम कीर्तन का हुआ आयोजन

प्रयागराज ( अनुराग दर्शन समाचार )। श्री हनुमान जी की प्राण प्रतिष्ठा पर पूजन कार्यक्रम करछना विधानसभा के ककरम गांव के पण्डित कमला शंकर मिश्र जी के कर कमलों से आयोजन किया गया। 12 घंटा का अष्टयाम कीर्तन का आयोजन किया गया। इसके बाद हवन कार्यक्रम कर पंडित, पुरोहित एवं भगवान का स्मरण करने वाले सभी सदस्य को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही प्रसाद का वितरण किया गया। इस मौके पर सभी सम्मानित ग्रामवासी,परिवारजन राजेंद्र प्रसाद मिश्र,कृपा शंकर मिश्र, कामेश्वर नाथ मिश्र,कमल नयन मिश्र, अरविन्द शुक्ला,प्रेम शंकर मिश्र,विवेक त्रिपाठी,दीपांशु पाण्डेय,जगदम्बा प्रसाद पटेल, प्रदीप पाण्डेय,राजेश,मिश्र,विनय सिंह,दिनेश सिंह, प्रकाश चंद्र द्विवेदी,कपिल तिवारी,सुनील पाण्डेय, त्रिभुवन पाण्डेय, नीरज पाण्डेय,आयुष मिश्र और अन्य उपस्थित थे। मंदिर में बजरंगबली की हुई प्राण प्रतिष्ठा हुई। धरवारा पंचायत के ककरम गांव में सोमवार को बजरंगबली की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा की गई। पिछले एक सप्ताह से बजरंगबली स्थापना को लेकर कार्यक्रम चल रहा था। इसमें प्रतिमा का जलवास, अन्नवास, वस्द्धवास, फलवास आदि के साथ अंतिम रूप से सोमवार को प्राण प्रतिष्ठा किया गया। सम्पूर्ण कार्यक्रम का आयोजन राजेंद्र प्रसाद मिश्र के माध्यम से किया गया।

Related Articles

Back to top button