Latest
वीबीपीएस को पूरे अंक
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। वीबीपीएस क्रिकेट अकादमी ने किशोरी लाल क्रिकेट क्लब को 52 रन से हराकर यश हॉस्पिटल ट्रॉफी अंडर-14 क्रिकेट प्रतियोगिता में पूरे अंक प्राप्त किये।
डीएवी कॉलेज मैदान पर मंगलवार को खेले गये मैच में वीबीपीएस क्रिकेट अकादमी ने 30 ओवर में 7 विकेट पर 175 रन (भूपेंद्र सिंह 54, सचिन पाल 48, ऐश्वर्य मिश्र 38, सौम्य तिवारी 3/33, मोनू पाल 2/22) बनाकर किशोरी लाल क्रिकेट क्लब को 30 ओवर में 123 रन (सुयश शुक्ला 24, सुशांत 18, अभिनव गुप्ता व प्रतीक मौर्य दो-दो विकेट) पर सीमित किया।




