Latest

रिजवी एजुकेशन ट्रस्ट सेमीफाइनल में

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। रिजवी एजुकेशन ट्रस्ट ने स्पोर्ट्स एसोसिएशन अलीगढ़ को पांच विकेट से हराकर ऑल इंडिया साकिब एवं आबिस रिजवी क्रिकेट प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में जगह बना ली।
डॉ. एएच रिजवी डिग्री कालेज करारी के मैदान पर गुरुवार को खेले गये मैच में स्पोर्ट्स एसोसिएशन अलीगढ़ ने 35 ओवर में 5 विकेट पर 231 रन (अनमोल वार्ष्णेय 101, एमडी बिलाल 50, अंकुर चौधरी 35, दीपेंद्र शर्मा 21, सौरभ त्रिपाठी 3/40) बनाये। जवाब में रिजवी एजुकेशन ट्रस्ट ने 33.5 ओवर में 5 विकेट पर 232 रन (शशांक 48, त्रिपुरेश सिंह 39 नाबाद, पार्थ मिश्र 35, सौरभ त्रिपाठी 31, राहुल राजपाल 28, रवींद्र आनंद 27 नाबाद, एमडी बिलाल 2/25) बना लिए। सौरभ को वरिष्ठ खेल पत्रकार अब्बास अली ने मैन ऑफ दि मैच का पुरस्कार दिया।

Related Articles

Back to top button