संगम की रेती पर सैंड आर्ट के माध्यम से ईको फ्रेंडली दीपावली मनाई

( आनंत पांडे )
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। संगम तट पर सैंड आर्ट के माध्यम से ईको फ्रेंडली(ग्रीन दीवाली)मनाने के लिए इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्र अजय कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में मनोज कुमार,आशीष निषाद बादल कुमार, के माध्यम से एक भव्य सैंड आर्ट की कलाकृति को बनाया गया।
जैसा कि दीपावली सुख, समृद्दि, जोश, उमंग, मिठास और आपसी प्रेम-भाईचारे का त्योहार है, जिसे हिन्दू धर्म के लोग पूरे हर्ष और उल्लास के साथ धूमधाम से मनाते हैं। असत्य पर दीपावली सत्य की जीत के इस त्योहार को लोग अपने-अपने रीति-रिवाज और परंपरा के साथ मनाते हैं।
प्रकाश के इस पर्व दीपावली में कुछ लोग पटाखे जलाते हैं, और जमकर आतिशबाजी करते हैं, जिससे बर्दाश्त नहीं करने वाला शोर-शरावा तो होता ही है, साथ ही इसका हमारी सेहत पर भी काफी बुरा असर पड़ता है।
क्योंकि आतिशवाजी से प्रदूषण का स्तर कई गुना बढ़ जाता है, जो कि तमाम तरह की बीमारियों को जन्म देता है, जिसके चलते लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है, इसलिए हम सभी को समझना चाहिए कि जब प्रकाश के इस पर्व में दीपक से रोशनी फैल सकती है।
तो फिर हम लोग पटाखों का इस्तेमाल ना करें, क्योंकि पर्यावरण को बचाना हम सबकी जिम्मेदारी है, वहीं ऐसा करने से खुशियों के इस त्योहार दीपावली को हम प्रदूषण मुक्त भी मना सकेंगे, इसलिए छात्रों ने अपनी कला के माध्यम से इकोफ्रेंडली दीपावली मनाने के लिए सैंड आर्ट के माध्यम से देशवासियों को एक संदेश दिया।।




