Latest

कैट के बड़े बाबू ने लगाई फांसी, मौत

पुलिस को नहीं मिला कोई कोई सुसाइड नोट

घरेलू कारणों से परेशानी की बात आ रही सामने

( विनय कुमार मिश्रा )
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। सेन्ट्रल एडमिनिस्ट्रेटिव ट्रिब्यूनल (कैट) के बड़े बाबू ने घरेलू कारणों से परेशान होकर फांसी लगाकर जान दे दी है। बुधवार सुबह धूमनगंज पुलिस को सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की लेकिन कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। परिजन भी कोई कारण नहीं बता पाए। पुलिस ने जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
धूमनगंज पुलिस ने बताया कि राजरूपपुर निवासी भोलानाथ भट्टाचार्य (48 वर्ष) कैट में बड़े बाबू के पद पर कार्यरत थे। वह अपनी पत्नी मीनाक्षी और जुड़वा बेटों के साथ दो मंजिला मकान में रहते थे। मंगलवार रात 11 बजे सब लोग खाना खा कर दूसरी मंजिल पर सोने चले गए। बुधवार तड़के तीन बजे मीनाक्षी की आंख खुली तो उन्होंने देखा कि कमरे में कि पति भोलानाथ नहीं थे। जब वह नहीं लौटे तो मीनाक्षी छत पर देखने चली गईं। वहां भी कोई नहीं था। नीचे आईं तो उनके होश उड़ गए। कमरे के अंदर के भोलानाथ फांसी के फंदे पर लटके थे। इस घटना की सूचना पड़ोसियों की दी गई। थोड़ी देर बाद धूमनगंज पुलिस भी पहुंच गई। सभी लोग इस घटना से स्तब्ध थे। कोई भी आत्महत्या का कारण नहीं बता सका। पुलिस का कहना था कि परिवारिक कारण लग रहा है। मोहल्ले वालों की मानें तो वर्ष 2016 में भी भोलानाथ गायब हो गए थे। स्थानीय पार्षद अखिलेश सिंह समेत अन्य लोगों की कोशिश के बाद और घर लौटे थे।

Related Articles

Back to top button