Latest

कांग्रेश प्रत्याशी संजय तिवारी ने प्रतापपुर विधानसभा में बागी कांग्रेसियों को निकालने की किया मांग

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आज ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की एक बैठक में प्रतापपुर विधानसभा में कांग्रेस के प्रत्याशी रहे श्री संजय तिवारी ने विधानसभा के चुनाव में बागी कांग्रेसियों की एक लिस्ट ब्लॉक अध्यक्ष को दिया तथा उन बागी लोगों का नाम उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी जिला अध्यक्ष गंगा पार को भी दिया जाएगा तिवारी ने विधानसभा के चुनाव में अपने आप को कांग्रेश का स्तंभ कहने वाले उन तमाम कांग्रेसी नेताओं को जो पूर्व मंत्री जिनके संरक्षक बताएं जाते हैं उनको तत्काल कांग्रेश से निकालने और निलंबित करने की मांग की है श्री तिवारी ने कहा कि कुछ गद्दार कांग्रेसी अपने गाड़ियों में कांग्रेस का झंडा बेशर्मी से लगाए हुए हैं और समय-समय पर कांग्रेसी बात करते हैं लेकिन चुनाव के समय यह पैसा लेकर भाजपा और सपा तथा बसपा के समर्थन में नजर आते रहे सब की फोटो प्रचार करते समय उनके पास उपलब्ध है जिनमें प्रमुख रूप से श्याम सूरत उपाध्याय के सुपुत्र मुन्ना उपाध्याय अनुपम श्रीवास्तव साधु चरण तिवारी संतोष सिंह सहित दर्जनों लोग शामिल ह बैठक में तिवारी ने कहा कि जब तक अनुशासनात्मक कार्यवाही नहीं की जाएगी और इन लोगों को उनके ग्राम की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित करने के साथ ब्लॉक कांग्रेस कमेटी न्याय पंचायत कमेटी और जिला कांग्रेस कमेटी भी निलंबित नहीं करेगी तब तक कांग्रेसमें यह गद्दार लोग कांग्रेसका चेहरा लेकर टहलते रहेंगे और चुनाव के समय दगाबाजी करेंगे तिवारी ने अभी मांग किया कि उन कांग्रेसी नेताओं को भी चिन्हित किया जा रहा है जो प्रतापपुर से टिकट मांगे थे और टिकट मांगने के नाम पर फार्म हाउस फीस भरे उनको भी तत्काल कांग्रेश से निलंबित करने के लिए मांग किया जाएगा श्री तिवारी ने कहा कि 2000 24 में लोकसभा का चुनाव नजदीक आता जा रहा है इसलिए संगठन ने अपनी तैयारी गंगा पार के जिलाध्यक्ष सुरेश चंद यादव के नेतृत्व में जोरदार ढंग से शुरू कर दिया है और अब वफादार लोगों को कांग्रेसमें जगह दी जाएगी ऐसे कार्यकर्ता जो चुनाव में सक्रिय रूप से कांग्रेश के लिए जी तोड़ मेहनत किए हैं और अपने बूथों पर कांग्रेस को वोट दिलाएं हैं पार्टी उनका सम्मान भी करेगी और ऐसे लोगों को जो कांग्रेसका झंडा लगाकर टहल रहे हैं लेकिन अपने बूथ पर वोट नहीं दिए हैं उनको कांग्रेश से बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा बैठक में कमलेश पांडे एहतेशाम अहमद आदर्श प्रजापति मधुसूदन पांडे अंकुर पांडे अरविंद दुबे गणेश मिश्रा राजेश सरोज विजय बहादुर भारतीय संतोष दुबे अनुज द्विवेदी आज प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button