Latest

प्रदेश कबीना मंत्री नंदगोपाल गुप्ता नंदी ने किया म्यूजिक एलबम का लोकार्पण

( अनुराग शुक्ला ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने प्रख्यात गायिका कंचन मीणा और विवेक मिश्रा के म्यूजिक एलबम सजना वे सजना की लाचिंग गुरूवार की शाम पांच बजे से एनसीजेडसीसी के प्रेक्षागृह में किया। मुख्य अतिथि प्रदेश के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने कहा कि आज बहुत अच्छा लगा कि अपने शहर के प्रसिद्ध गायिका श्रीमती कंचन मीणा और विवेक मिश्रा ने म्यूजिक एलबम लांच किया है। इससे प्रतिभाओ को प्रेरणा मिलेगी और वह आगे आयेगे। उन्होंने कहा कि कंचन मीणा और विवेक मिश्रा ने गायन के क्षेत्र में तीर्थराज प्रयाग का नाम रोशन किया है। कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने नयी प्रतिभाओं को आगे लाकर अवसर देने के लिये भी प्रेरित किया। कार्यक्रम में इलाहाबाद की सांसद डा रीता बहुगुणा जोशी, महापौर श्रीमती अभिलाषा गुप्ता नंदी, विधायक हर्षवर्धन वाजपेयी,कमिश्नर आर रमेश कुमार, एडीजी प्रेम प्रकाश, आईजी पीएसी बीआर मीणा और आईजी जोन प्रयागराज केपी सिंह, डीएम भानुचन्द्र गोस्वामी और डीआईजी/ एसएसपी सर्वश्रेष्ठ तिवारी सहित अन्य अधिकारी एवं शहर के प्रमुख लोग शामिल होगे। प्रसिद्ध गायिका श्रीमती कंचन मीणा ने म्यूजिक एलबम के बारे में बताया कि उनके कई म्यूजिक एलबम अभी तक बाजार में आ चुके है। उन्होंने बताया कि तीर्थराज प्रयाग से बहुत लगाव है ऐसे में वीडियो म्यूजिक की लाचिंग संगम नगरी से किया है। इसके बाद अब दिल्ली, मुम्बई, बंग्लुरू, कोलकाता सहित अन्य प्रमुख शहरों में वीडिओ म्यूजिक एलबम की लांचिग शीघ्र होगी जिसकी तैयारियां शुरू हो गयी है। हरिश्याम मानव कल्याण शिक्षा एवं शोध संस्थान अम्बेडकर विहार प्रयागराज के सचिव राजीव कुमार मिश्रा, उपाध्यक्ष एपीएस की प्रधानाचार्या श्रीमती अमिता मिश्रा एवं समाजसेवी श्रीमती शिखा खन्ना ने प्रसिद्ध गायिका श्रीमती कंचन मीणा एवं विवेक मिश्रा को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। अंत में प्रसिद्ध गायिका श्रीमती कंचन मीणा ने अतिथियों को धन्यवाद ज्ञापित किया।

Related Articles

Back to top button