Latest

विजय तिवारी कान्यकुब्ज ब्राम्हण सभा के अध्यक्ष बने

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। श्री कान्यकुब्ज ब्राम्हण सभा प्रयाग की साधारण सभा की बैठक कार्यवाहक अध्यक्ष देवराज पाठक एवं वर्तमान महामंत्री राजाराम शुक्ल ने सनातन टावर कमला नेहरू अस्पताल के सामने प्रयागराज में आहूत किया। आज कोरम पूरा होने पर कार्यवाही शुरू की गयी सर्वप्रथम पूर्व अध्यक्ष आदरणीय गिरजाशंकर मिश्र को दो मिनट मौन रहकर श्रधांजलि अर्पित की गई तदुपरांत कृष्णचन्द्र द्विवेदी ने अध्यक्ष पद के लिये विजय तिवारी के नाम का प्रस्ताव किया जिसे ध्वनि मत से सदस्यों ने समर्थन दिया | तदुपरान्त अध्यक्ष विजय तिवारी ने सुधीर द्विवेदी
को महामंत्री व अजय अग्निहोत्री को कोषाध्यक्ष नामित किया जिसका सभी सदस्यों ने
अनुमोदन किया | सभा का सञ्चालन श्री नीरज दीक्षित ने किया। इस अवसर पर 110 लोग उपस्थित रहे । मुख्य रूप से श्री शैलेन्द्र अवस्थी,के०सी० त्रिवेदी, ईश्वरचन्द्र शुक्ल, अशोक पाठक, बृजगोपाल मिश्र, ब्रजबली तिवारी, दिलीप द्विवेदी, उमेश त्रिपाठी, विजय शंकर बाजपेयी,अरुणेन्द्र दीक्षित,
सुमित अवस्थी,आनंद स्वरुप त्रिपाठी, श्रीमती प्रीता बाजपेयी, श्रीमती सुधा अवस्थी,प्रवीण शुक्ल,आशुतोष अवस्थी,नीरज दीक्षित,अजय अवस्थी,सचिन तिवारी, भोला अवस्थी, रवीन्द्र पाण्डेय उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button