Latestजरा हट के

ऐतिहासिक धकाधक हास्य कवि सम्मेलन व मुकद्दर दरबार में बहा हास्य रस

प्रयागराज ( अनुराग शुक्ला ) । दारागंज के धकाधक हास्य कवि सम्मेलन व मुकदर दरबार में बहा हास्य रस और दिखा दमखम प्रयागराज सेवा समिति धकाधक संस्थान के सहयोग से 29 वा धकाधक हास्य कवि सम्मेलन व मुकदर दरबार प्रतियोगिता धूमधाम के साथ शुरू हुआ।

सर्वप्रथम संस्थापक अध्यक्ष पंडित धर्मराज पांडेय व संचालक डॉक्टर शंभू नाथ त्रिपाठी अंशुल जी के द्वारा भगवान नटराज व बजरंगबली की विधिवत पूजन अर्चन कर शुरुआत किया कवि सम्मेलन व मुकदर दरबार के संयोजक तीर्थराज पांडेय भैया के द्वारा दरबार में पहलवानों को ललकार लगाई गई और कहा गया कि यह मुकदर दरबार प्राचीन मर रही मुकदर के कला को बचाने के लिए वा संगम को भी कुंभ की तरह यूनेस्को से विश्व धरोहर का दर्जा दिलाने के लिए आयोजित किया गया है जो कोई पहलवान एक ही हाथ से एक ही मुद्रा में अगर 151 बार इसको भांज लेगा उसको ₹151000 का इनाम दिया जाएगा ।

अन्यथा दोनों हाथ के प्रदर्शन में सभी का स्वागत है उसके पश्चात लगभग डेढ़ दर्जन पहलवान आसपास के जनपदों से अपनी अपनी एंट्री कराई और प्रतियोगिता की शुरुआत हुई मध्य में डॉक्टर शंभू नाथ त्रिपाठी के नेतृत्व में दूसरे दरबार रूपी मंच पर 14 कवियों के संग मंच पर अवतरित हुए तत्पश्चात दुकान जी के द्वारा सभी को संस्था की ओर से टोपी पहनाकर गुलाल लगाकर स्वागत किया गया।

उसके पश्चात एक से बढ़कर एक रचनाएं शुरू हुई और लोग हास्य रस में लोटपोट होते रहे कार्यक्रम के बीच में प्रयागराज के फिल्म निर्देशक राकेश श्रीवास्तव और फिल कलाकार के रूप में दुकान जी को क्रमशः फिल्म कला सम्मान फिल्म अभी नए सम्मान से सम्मानित किया गया ।

समस्त विजई प्रतिभागी पहलवानों व कवियों को मात्र स्नेह सेवा संस्थान के नागेंद्र सिंह वा ज्योतिर विद भक्त राज पांडे के द्वारा सम्मानित व पुरस्कृत किया गया आयोजन में पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ नरेंद्र कुमार सिंह गौर विधायक हर्षवर्धन बाजपेई महानगर भाजपा अध्यक्ष गणेश केसरवानी राजेश निषाद डीआर पांडे कमल नारायण शुक्ला जितेंद्र गौड़ केसी पांडे फूल चंद दुबे अशोक शक्ति राज पांडे कुल्लू यादव योगराज शास्त्री पुष्प राज पांडे अशोक चौरसिया शिव जी शर्मा चंदू मुन्ना प्रभु राज पांडे आदि लोग कार्यक्रम को सफल बनाने में जुटे रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button