बारिश के साथ ही फ्यूज हुई केबिल, करेली उपकेन्द्र से जुड़े दर्जनों मुहल्लों की बत्ती गुल
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। करेली उपकेंद्र से जुड़े दर्जनों मुहल्लों में बुधवार की देर रात अंधेरा छा गया। बारिश के कारण मुख्य केबल जलने से यह समस्या खड़ी हुई। अधिकारियों को जानकारी हुई तो कर्मचारियों को भेजकर करीब दो घंटे बाद किसी तरह दूसरी लाइन से आपूर्ति बहाल कराई गई। गुरुवार को दिन में केबल बदलने के लिए फिर आपूर्ति बंद की गई, जिस कारण कई घंटे तक बिजली गुल रही जिससे लोगों को परेशानी हुई।
बुधवार की देर रात बारिश के कारण भावापुर के पास मुख्य केबल जल गया। इससे करेली उपकेंद्र से होने वाली सप्लाई बाधित हो गई। कर्मचारियों ने इसकी जानकारी अधिकारियों को दी तो दूसरी लाइन से जोड़कर आपूर्ति बहाल करने को कहा गया। जिस पर करीब दो घंटे बाद आपूर्ति चालू कर दी गई। गुरुवार सुबह भावापुर, बेनीगंज समेत कई और मुहल्लों में आपूर्ति बंद हो गई। दोपहर करीब एक बजे करेली उपकेंद्र से संबंधित अन्य मुहल्लों की भी यही हालत हो गई। शाम करीब 4:30 बजे आपूर्ति बहाल की गई।




