Latest

मछुआरा समुदाय के लोगों ने चुनाव में किया भारी हंगामा,चुनाव अधिकारी मौके से भागे

समित सचिव की जालसाजी से अध्यक्ष सहित 29 सदस्यों का नाम कटने पर समुदाय के लोगों का फूटा गुस्सा

मांडा,प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। बुधवार को साशन के निर्देश पर नाविक कल्याण मत्स्य जीवी सहकारी समिति लिमिटेड मांडारोड के अध्यक्ष,उपाध्यक्ष सहित कार्यकारी सदस्यों का चुनाव कराया जाना था। जिसके लिए डेंगुरपुर गंगा घाट स्थित विश्राम गृह में चुनाव अधिकारी फूलचंद्र यादव सहित समिति के सदस्य मौके पर पहुंचे और चुनावी प्रकिया सुरु हुई। इसी बीच समिति के अध्यक्ष बीर बहादुर निषाद सहित चार दर्जन सदस्य मौके पर पहुंच गए। समिति के अध्यक्ष ने आरोप लगाया की समिति के सचिव छब्बू राम निषाद ने अध्यक्ष के फर्जी हस्ताक्षर व मोहर लगाते हुए 29 सदस्यों का नाम काट दिया। जबकि बीते एक वर्ष के दौरान समिति के कार्यकारणी सदस्यों की कोई बैठक नही आयोजित हुई। और ना ही कोई प्रस्ताव पारित किया गया। सचिव ने फर्जी दस्तावेज विभाग में प्रस्तुत कर अध्यक्ष व 28 नामित सदस्यों का नाम काट दिया गया। सचिव छब्बू राम द्वारा की गई धोखाधड़ी की लिखित शिकायत जिलाधिकारी सहित विभागीय अधिकारियों से की गई थी। और चुनाव प्रक्रिया रोकने की मांग की गई थी। बावजूद इसके चुनाव सुरु किया गया। इसी को लेकर भारी हंगामा सुरु हो गया। भारी हंगामा को देखते हुए चुनाव अधिकारी फूलचंद्र यादव बिना चुनाव कराए मौके निकल लिए। और मछुआरा समुदाय को दर्जनों लोगों विरोध पर्दर्शन करते रहे।

Related Articles

Back to top button