विकास कार्य में सबसे आगे रहेगा अपना प्रयागराज: नंदी

नैनी के दलित और मलिन बस्तियों में भ्रमण कर हकीकत को देखा
महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए किया प्रेरित
( विनय कुमार मिश्रा ) प्रयागराज ( अनुराग दर्शन समाचार )। अपनों के साथ अपनों की बात मुहिम के तहत लगातार तीसरे दिन उत्तर प्रदेश के नागरिक उड्डयन, अल्पसंख्यक कल्याण हज एवं वक्फ बोर्ड मंत्री श्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने शुक्रवार को शहर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के नैनी एरिया में महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी के साथ भ्रमण किया. लोगों से मुलाकात की, विकास कार्यों की हकीकत को देखा व लोगों की समस्याओं का समाधान करने का भरोसा दिलाया. इंटरलॉकिंग नाली निर्माण के कार्यों का लोकार्पण किया।
शुक्रवार को कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी और महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी ने नैनी के खरकौनी पटेल नगर निवासी धनंजय सिंह, माधव पट्टी संगम विहार कॉलोनी में श्याम शरण प्रजापति, हाजीपुर स्थित यज्ञ नारायण उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में प्रधानाचार्य अखिलेश कुमार मिश्रा, चक लाल मोहम्मद नैनी शिवपुरम में श्रीमती ज्योति मिश्रा, चक लाल मोहम्मद बगिया नैनी में विनोद भारतीय, महेवा में चुर्री फैक्ट्री वाली गली में आशीष जायसवाल और महेवा पुरा पट्टी में रंग लाल भारतीय के आवास पर लोगों से मुलाकात की।
आसपास की कई बस्तियों मैं भ्रमण किया जहां लोगों ने अपनी बातें कैबिनेट मंत्री व महापौर के सामने रखी. कई बस्तियों में विधायक निधि से इंटरलॉकिंग का काम होने पर लोगों ने जहां धन्यवाद व्यक्त किया वही साफ सफाई के साथ ही जल निकासी व पेयजल की समस्याओं से भी अवगत कराया जिस पर कैबिनेट मंत्री व महापौर ने अधिकारियों से तत्काल वार्ता कर समस्याओं के निराकरण का आदेश दिया बस्तियों में महिलाओं ने रोजगार की उपलब्धता कराए जाने की मांग की जिस पर कैबिनेट मंत्री ने महिलाओं से कहा कि 15-20 महिलाओं का समूह बनाकर ग्राम उद्योग शुरू करें ताकि वह आत्मनिर्भर बन सकें उन्होंने कहा कि समूह को जो भी जरूरत होगी वह पूरी मदद करेंगे समूह बनाकर महिलाएं खुद काम करने के साथ ही औरों को भी काम दे सकेंगे कैबिनेट मंत्री ने कहा कि प्रयागराज और शायद दक्षिण विधानसभा क्षेत्र विकास कार्यों में आगे है और भी आगे रहेगा. इस दौरान भाजपा नेता रणजीत सिंह, चंद्रभान कुशवाहा, पंकज गुप्ता, रवि मिश्रा, दिलीप जायसवाल, मनीष कुशवाहा, विवेक सिंह, विनोद दुबे ननका , भारतीय प्रेम नारायण आदि मौजूद रहे।



