चौक पर फहराया इस्लामिक झंडा, प्रशासन के हाथ पाव फूले
चौक पर फहराया इस्लामिक झंडा, प्रशासन के हाथ पाव फूले

प्रतापगढ़ ( अनुराग दर्शन समाचार )। शहर के चौक घंटाघर पर चढ़कर किसी ने भगवा उतारकर उसकी जगह इस्लामिक झंडा फहरा दिया। इसकी खबर लगते ही प्रशासन के हाथ पाव फूल गए। पुलिस वाले भागते हुए चौक पहुंचे। किसी तरह से चौक के भवन से इस्लामिक झंडा उतारकर उसके स्थान पर फिर से भगवा ध्वज लगाया गया।
चौक स्थित पुलिस चौकी की नाक के नीचे का मामला
पुलिस ने झंडा उतारकर भगवा फहराया, अज्ञात पर एफआईआर
खास बात यह है कि यह वाकया मकनद्रूगंज पुलिस चौकी की नाक के नीचे का है। पुलिस वालों को इसकी भनक तक नहीं लगी।हालांकि पुलिस ने आनन फानन में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर झण्डा फहराने वाले की तलाश शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि यह किसी अराजक तत्व की हरकत है। उसने माहौल खराब करने की कोशिश की है। इससे लोगों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। लोग इसे चौकी पुलिस की निष्क्रियता मान रहे हैं। जिम्मेदारी पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग हो रही है। इसका वीडियो वायरल होते ही पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद से इस्लामिक झण्डा लगाने वाले व्यक्ति की पहचान में जुटी है। इस्लामिक झंडा फहराने से शहर में हड़कंप मचा हुआ है। कोतवाली पुलिस पर भी अंगुली उठ रही है। अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी दुर्गेश सिंह का कहना है कि किसी अराजक तत्व ने चौक में इस्लामिक झंडा फहरा दिया था। झंडे को नीचे उतार दिया गया है। मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश में पुलिस जुटी हुई है।


