Latest

सपाई महिलाओं ने योगी आदित्यनाथ के जन्म दिन और प्रयावरण दिवस पर गड्ढ़ा युक्त सड़क पर रोप दिया पौधा

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। समाजवादी पार्टी की महिला सभा की पदाधिकारीयों ने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्म दिन और प्रयावरण दिवस के मौक़े पर नैनी के मड़ौका में गड्ढ़ा युक्त सड़क पर पौधे रोप कर अनोखे ढ़ंग से बधाई दी।महिला सभा की महानगर अध्यक्ष मंजू यादव के नेत्रित्व मे जुटी महिलाओं व क्षेत्रिय लोगों ने गड्ढ़ा मुक्त सड़को की याद दिलाते हुए योगी आदित्यनाथ के जन्म दिन और प्रयावरण दिवस पर अनोखा प्रदर्शन किया।सड़क के गड्ढ़ो मे भरे पानी मे पेड़ लगा कर प्रदेश के लोगों के प्रयावरण दिवस की बधाई दी।इस मौक़े पर मंजू यादव ने कहा की योगी सरकार मे पेड़ो को काट कर कंक्रीट का जंगल तो बसा दिया गया लेकिन सड़को जर्जर हालत ऐसी है की उस पर चलना हाँथ पैर तुड़वाने से कम नहीं।मुख्यमंत्रीजी सड़को को दो साल से गड्ढ़ा मुक्त करवा रहे हैं लेकिन सड़के आज भी जगहा से क्षतिग्रस्त हैं।सड़क के गड्ढ़े मे पेड़ लगा कर सपा की महिला सभा की पदाधिकारीयों ने इस ओर ध्यान आकर्षित करने को प्रयावरण दिवस को भी मना कर अपना रोष व्यक्त किया।इस दौरान मंजू यादव,सविता कैथवास,सुषमा यादव,करन यादव,मिथलेश,विकास,शुभम निषाद आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button