Latestफूलपुर चुनाव

VIDEO:फूलपुर उप चुनाव में भाजपा को बाहुबली अतीक अहमद से डर ? 

राजनीतिक डेस्क। इलाहबाद में फूल पुरसंसदीय सीट का  उपचुनाव में अब दिलचस्प मोड़ आने लगा है जहा सपा बसपा एक साथ चुनाव मैदान में है और कांग्रेस भी दमखम के साथ चुनाव लड़ रही है लेकिन भाजपा को इन पार्टियों से कोई चिंता नहीं है क्योंकि भाजपा को सिर्फ डर है माफिया डॉन अतीक अहमद से जो इस वक्त देवरिया जेल में बंद है और जेल से ही चुनाव लड़ रहे है उनका चुनाव प्रचार  अतीक के परिवार के लोग कर रहे आज कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने साफ़ तौर पर स्वीकार किया की इस चुनाव में उनकी लड़ाई डॉन अतीक से सीधी है।

इलाहबाद के फूलपुर  चुनाव भाजपा की प्रतिष्टा वाली सीट बन गयी है सार्वजानिक मंच से डिप्टी cm केशव मौर्या ने साफ़ कहा की जनता समझ ले की इस सीट से केशव मौर्या चुनाव लड़ रहे लिहाज़ा जनता उनको समझ के वोट दे फूलपुर की इसी सीट से कभी पूर्व प्रधान मंत्री स्वर्गीय पंडित जवाहर लाल नेहरू सांसद हुआ करते थे इस सीट पर चुनाव जीतने के लिए सभी पार्टियों ने अपना पूरा ज़ोर लगा दिया भाजपा के मंत्री विधायक और सांसद यहाँ तक की मुख्य मंत्री योगी आदित्य नाथ तक सभा कर रहे है लेकिन अचरज वाली बात है की भाजपा के इतने शक्ति प्रदर्शन के बाद भी भजपा को विपक्ष से कोई डर नहीं है बल्कि भाजपा को इस उप चुनाव में माफिया डॉन और बाहुबली नेता अतीक अहमद से खतरा है जोकि सपा में होने के बाउजूद जेल से चुनाव लड़ रहे है भाजपा के प्रवक्ता और कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने साफ़ तौर पर स्वीकार किया की ये चुनाव माफिया डॉन वर्सेज़ विकास का हो रहा है बाकि पार्टिया कही नहीं टिक रही

क्या कहा मंत्री ने

उत्तरप्रदेश के स्वास्थ मन्त्री सिद्धार्थ नाथ सिंह फूलपुर उपचुनाव में अपने प्रत्याशी कौशलेंद्र सिंह पटेल के प्रचार प्रसार करने के लिए इलाहाबाद पहुँचे , जहा उन्होंने एक प्रेस वार्ता को संबोधित किया। प्रेस वार्ता में सिद्धार्थ नाथ सिंह ने चौकाने वाला ब्यान दिया है। सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा बीजेपी की टक्कर सिर्फ , अतीक अहमद से है न की सपा या कांग्रेस से। बीजेपी के बड़े मंत्रियो द्वारा  बार बार नाम लेना ये साबित करता है कि बीजेपी के अंदर पूर्व सांसद का कितना खौफ है।

उधर अतीक अहमद के चुनाव प्रचार की कमान उनकी पत्नी और बेटे उठा रहे है अतीक के परिवार दिन रात एक करके लोगो से मिल कर अतीक अहमद को बेगुनाह बता कर वोट देने की अपील कर रहे है अतीक अहमद की पत्नी का साफ़ कहना है की भाजपा अतीक से डर गयी है इसलिए उनको माफिया के नाम से बदनाम करके जनता को गुमराह कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button