ऊं जय मां विंध्यवासिनी पदयात्रा समिति के द्वारा मां विंध्यवासिनी की जन्मोत्सव पूजन 22 अगस्त को
(अनन्त पाण्डेय ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। ऊं जय मां विंध्यवासिनी पदयात्रा समिति प्रयागराज की बैठक मुट्ठीगंज कार्यालय में आयोजित की गई।
कोरोना के कारण नहीं निकलेगी इस वर्ष भी मां विंध्यवासिनी की पदयात्रा
जिसमें समिति के संरक्षक राजेश केसरवानी ने जानकारी देते हुए बताया कि मां विंध्यवासिनी के जन्मोत्सव के अवसर पर प्रत्येक वर्ष समिति के द्वारा मुट्ठीगंज प्रधान कार्यालय से मां विंध्यवासिनी का रथ लेकर हजारों भक्तगण पदयात्रा करते हुए मां विंध्यवासिनी के धाम जाते हैं।
लेकिन कोरोना संक्रमण के कारण इस वर्ष भी पद यात्रा नहीं निकलेगी लेकिन प्रतीकात्मक स्वरूप में समिति के द्वारा परंपरा को निभाते हुए 22 अगस्त को मुट्ठीगंज स्थित माता आनंदी देवी के मंदिर में मां विंध्यवासिनी का पूजन अर्चन कर माता विंध्यवासिनी का जन्मोत्सव समिति के 21 पदाधिकारियों के द्वारा मनाया जाएगा। बैठक में मुख्य रूप से नीरज केसरवानी धर्मेंद्र केसरवानी रामजी टप्पू जगदीश केसरवानी किशन चंद्र जायसवाल अभिलाष केसरवानी अजय अग्रहरि आदि उपस्थित रहे


