अस्पतालों का जाल बिछाने पर भी महामारी नहीं रुक रही

(विनय मिश्रा) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। कोरोना महामारी और बढ़ते मरीजों की संख्या ने प्रयागराज के लोगों के लिये पहली बार ऐसे हालात पैदा किये हैं । कि अस्पतालों का जाल बिछाने पर भी महामारी नहीं रुक रही है।
सैकड़ों मरीज अपने घरों में लिक्विड ऑक्सीजन के सहारे जीवन मौत से संघर्ष कर रहे ।
लोग मरीजों को लेकर भटक रहे हैं। अस्पतालों की हर एक बेड के लिये दावेदारों की लंबी लबी लाइन है। कई मरीजों का रास्ते मे दम टूट रहा है कुछ लोगों की सांसें लिक्विड ऑक्सीजन के सहारे चल रही है। इन हालातों में चिकित्सा व्यवस्था ही बेपटरी होती जा रही है। कोविड संक्रमितों को भर्ती करने के लिये शहर में 12 निजी अस्पतालों के जाल बिछाया जा चुका है। इनमे किसी मे 70 से 100 तो किसी मे 100 से अधिक बेड का इंतजाम है। सरकारी व्यवस्था के तहत स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय में 600 और बेली अस्पताल में 200 बेड कर दिए गए हैं फिर भी हाहाकार मचा है। सैकड़ों मरीज अपने घरों में लिक्विड ऑक्सीजन के सहारे जीवन मौत से संघर्ष कर रहे हैं। लोगों को अस्पताल में अपने मरीजों को भर्ती कराने के लिये न जाने कहाँ कहाँ से सोर्स तक लगाना पड़ रहा है।
*सीएमओ बाेले, जल्द समस्या का होगा समाधान*
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। सीएमओ प्रयागराज डॉक्टर प्रभाकर राय का कहना है कि अस्पतालों में बेड बढ़ाये जा रहे हैं। माह के अंत तक 30 निजी अस्पतालों की व्यवस्था की तैयारी चल रही है। संक्रमित ज्यादा हैं और उस हिसाब से बेड पर अभी ऑक्सीजन सप्लाई नहीं है ।इसलिये कुछ दिक्कतें भी सामने हैं। जल्द ही समस्या का समाधान कर लिया जाएगा।



