नवरात्र का शुभारंभ मंदिरों में गूंजी मां की जयकारा

( अनुराग शुक्ला ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आज से शारदीय नवरात्र का शुभारंभ हो गया है। इसके लिए एक दिन पहले यानी शुक्रवार को लोगों ने माता की आराधना के लिए पूजन सामग्री की खरीदारी की। कोरोनाकाल की बंदी के बाद अनलॉक-5 में बाजार गुलजार रहे।
मंदिरों में रखा सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल
खूब किया भक्तों ने खरीददारी
नवरात्र को लेकर भी चहल-पहल बनी रही। भक्त दिनभर माता की आराधना के लिए बाजार में खरीदारी करते नजर आए। खासकर महिला श्रद्धालुओं में पूजा अर्चना की तैयारियों को लेकर खास दिलचस्पी दिखाई दी। शुक्रवार को देवी मां की प्रतिमा, देसी घी, लाल चुनरी, लाल वस्त्र, श्रृंगार का सामान, धूप और अगरबत्ती, अक्षत, कुमकुम, फूल और माला, पान, सुपारी, लौंग, इलायची, बताशे, कपूर, फल-मिठाई, कलावा और मेवे आदि पूजा की सामग्री खरीदी गई। बाजारों में नवरात्र की उमंग देखते ही बन रही है। लोग खुले मन से माता का दीदार करने के लिए तैयार भी हैं।
शनिवार को प्रातः ही मंदिरों में लंबी लंबी लाइनों की कतारें देखी गई वहि मां अलोपशंकरी मंदिर में भक्तों का रेला लगा रहा।



