Latest

27 अप्रैल के शाही स्नान में तीनों वैष्णव अखाड़ों के साथ श्री पंचायती अखाड़ा बड़ा उदासीन, श्री पंचायती अखाड़ा नया उदासीन के साथ श्री पंचायती अखाड़ा निर्मल के संत भी शामिल होंगे- श्रीमहंत राजेंद्र दास

( अनुराग शुक्ला ) हरिद्वार (अनुराग दर्शन समाचार )। अखिल भारतीय श्रीपंच निर्मोही अणि अखाड़े के अध्यक्ष श्रीमहंत राजेंद्र दास ने कहा कि 27 अप्रैल के शाही स्नान में तीनों वैष्णव अखाड़ों के साथ श्री पंचायती अखाड़ा बड़ा उदासीन, श्री पंचायती अखाड़ा नया उदासीन के साथ श्री पंचायती अखाड़ा निर्मल के संत भी शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि असमय कुंभ का विसर्जन परंपराओं के विरुद्ध है।
श्रीमहंत राजेंद्र दास ने प्रेस बयान जारी कर कहा कि 27 अप्रैल के शाही स्नान में केंद्र सरकार की गाइडलाइन का पालन किया जाएगा। परंपराओं के साथ ही देवताओं को स्थापित और विसर्जित किया जाता है। असमय कुंभ का विसर्जन परंपराओं के विरुद्ध है। महाकुंभ समाप्ति की घोषणा करने वाले संत परंपराओं के साथ खिलवाड़ कर समाज में भ्रम की स्थिति पैदा कर रहे हैं।
श्री पंचायती अखाड़ा नया उदासीन के मुखिया महंत भगतराम ने कहा कि 27 अप्रैल को तीनों बैरागी अणि अखाड़ों के संतों के साथ वो भी स्नान करेंगे। संन्यासी अखाड़े भी स्नान कर सकते हैं। निर्मल अखाड़े के कोठारी महंत जसविंदर सिंह ने कहा कि कुंभ 30 अप्रैल तक चलेगा। 27 अप्रैल का शाही स्नान सब मिलकर करेंगे।

Related Articles

Back to top button