Latest

हरिद्वार कुंभ की राह हुई आसान प्रयागराज से देहरादून की सीधी फ्लाइट

(विनय मिश्रा) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। प्रयागराज से देहरादून की सीधी फ्लाइट रविवार को शुरू हो गई है। हालांकि कोविड-19 की वजह से पहली उड़ान के लिए 16 यात्रियों ने ही टिकट बुक कराए। बम्हरौली एयरपोर्ट से देहरादून के लिए 72 सीटर एटीआर विमान से सेवा शुरू की गई है। प्रयागराज से देहरादून के लिए विमान दिन 11:10 बजे उड़ान भरेगा और दोपहर 1:05 देहरादून के जॉली ग्रांट एयरपोर्ट पर उतरेगा। प्रयागराज से देहरादून का किराया अभी 3335 रुपये लग रहा है। वहीं देहरादून से प्रयागराज के लिए विमान दोपहर 1:30 बजे उड़ान भरेगा और बम्हरौली एयरपोर्ट पर दोपहर बाद 3:50 बजे उतरेगा।

Related Articles

Back to top button