Latest

मई एवं जून में अदालतों का समय सुबह 8:30 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक रहेगा

( अनुराग शुक्ला ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। इलाहाबाद हाईकोर्ट के निर्देश पर एक मई से अदालतों के समय में परिवर्तन किया गया है।

इसके तहत जनपद न्यायाधीश नलिन कुमार श्रीवास्तव ने समस्त सिविल एवं फौजदारी अदालतों के समय में परिवर्तन किया है। मई एवं जून में अदालतों का समय सुबह 8:30 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक रहेगा।

वहीं कार्यालयों का समय सुबह आठ बजे से दोपहर तीन बजे तक रहेगा।

साथ ही 11:30 बजे से 12 बजे तक भोजनावकाश रहेगा। गर्मी को देखते हुए हर साल मई और जून माह में अदालतों के समय में परिवर्तन किया जाता है।

वहीं एक जुलाई से समस्त अदालतें पूर्व निर्धारित समय सुबह दस से शाम पांच बजे तक न्यायिक कार्य करेंगी।

उधर बार एसोसिएशनों ने मई और जून माह में अदालतों का समय सुबह सात बजे से एक बजे तक किए जाने की मांग को लेकर न्याय प्रशासन को पत्र भेजा था।

Related Articles

Back to top button