प्रभु प्रेमी संघ शिविर प्रयागराज में योग ध्यान शिविर

प्रयागराज। प्रभु प्रेमी संघ शिविर, प्रयागराज में जूनापीठाधीश्वर आचार्यमहामंडलेश्वर अनंतश्रीविभूषित पूज्य स्वामी अवधेशानंद गिरि जी महाराज के पावन सानिध्य में योगऋषि स्वामी रामदेव जी का शिविर हुआ। जिसमें स्वामी रामदेव जी ने उपस्थित श्रद्धालुओं को योग अभ्यास करवाया।

इस अवसर पर पूज्य श्री श्री रविशंकर जी की पावन उपस्थिति रही साथ ही लेबनान के एम्बेसडर रबई नर्ष की विशेष उपस्थिति थी।

लेबनान के एम्बेसडर रबई नर्ष ने शिविर भ्रमण कर भारतीय संस्कृति का परिचय प्राप्त किया।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में आज तमिलनाडु के लोकनृत्य कोलाट्टम की मनमोहक प्रस्तुति हुई।

इस अवसर पर प्रभु प्रेमी संघ शिविर की अधिशासी प्रभारी पूज्या महामंडलेश्वर स्वामी नैसर्गिका गिरि जी, महामंडलेश्वर स्वामी अपूर्वानंद जी, स्वामी कैलाशानन्द गिरि, स्वामी सोमदेव गिरि, विवेक ठाकुर, महेंद्र लाहौरिया, अलका सिंगला, मालिनी दोषी, सुरेंद्र सराफ, सांवरमल तुलस्यान, आरके शुक्ला सहित बड़ी संख्या में संतगण एवं प्रभु प्रेमीजन उपस्थित रहे।





