भाजपाइयों ने नवनियुक्त भाजपा बिहार सहसंगठन मंत्री रत्नाकर का किया स्वागत अभिनंदन

लूकरगंज स्थित भाजपा कार्यालय का किया गया उद्घाटन
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। भाजपा महानगर अध्यक्ष श्री गणेश केसरवानी जी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी के बिहार प्रदेश के नवनियुक्त सह संगठन मंत्री श्री रत्नाकर जी का भाजपाइयों ने लूकरगंज, भाजपा कार्यालय कीडगंज एवं सर्किट हाउस में किया स्वागत एवं अभिनंदन इस अवसर पर श्री रत्नाकर जी के कर कमलों के द्वारा लूकरगंज स्थित पार्षद अमन वालेचा जी का कार्यालय का उद्घाटन किया गया और इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित कार्यकर्ताओं को कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता देव तुल्य होता है और जहां देवता होते हैं वह कार्यालय सिर्फ कार्यालय नहीं बल्कि मंदिर के जैसा हो जाता है इसलिए आप सभी इस की गौरव गरिमा को बनाए रखते हुए राष्ट्र के निर्माण के लिए कार्य करेंगे
और कहा कि उन्होंने कहा कि काशी क्षेत्र के संगठन महामंत्री के रूप में आप लोगों के साथ काम करते हुए जो प्यार और स्नेह मिला उसके प्रति में हृदय से आभार प्रकट करता हूं
इस अवसर पर भाजपा महानगर अध्यक्ष श्री गणेश केसरवानी जी ने उन्हें अंगवस्त्रम पहनाकर एवं प्रतीक चिन्ह प्रदान कर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया आगे कहा कि आदरणीय रत्नाकर जी ने जो प्यार एवं स्नेह हम सभी को दिया वह सदैव याद रहेगा और उनके इस नई पारी के लिए भाजपा महानगर प्रयागराज का एक एक कार्यकर्ता उन्हें बधाई देता हैं। बधाई देने वालों में मुख्य रुप से श्री कुंज बिहारी मिश्रा , वरुण केसरवानी ,राजेश केसरवानी , मुकेश लारा अभिषेक सोनकर अंकित वैश्य अयोध्या सिंह चौहान बब्बन सिंह चौहान आदि सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे




