सीआईटी लाइन की कार्यप्रणाली पर उठ रहे हैं सवाल

( अनुराग शुक्ला )प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। फर्जी रोस्टर घोटाले की जांच जारी है। बावजूद इसके सीआईटी लाइन की मिलीभगत से ट्रेनों में ड्यूटी कर रहे टीटीई से वसूली जारी है।
ट्रेन ड्यूटी लगाने में वसूली जारी
आरोप साबित होने के बाद सीआईटी लाइन को मिली है चार्जशीट
मंडल स्तर पर हुई विभागीय जांच में दोषी पाए जाने के बाद विगत दिनों सीआईटी लाइन और रोस्टर को चार्जशीट दे दी गई थी। लाइन में काम कर टीटीई से ड्यूटी के नाम पर वसूली जारी है। मामले की जांच विजिलेंस की टीम भी कर रही हैं। सीसीएम के दबाव में जांच को प्रभावित किए जाने का आरोप शिकायतकर्ता ने लगाई है। जांच अधिकारी की जांच कराएं जाने के लिए डीआरएम से शिकायत भी की गई है।
सीडीआर से खुलेगी टीटीई की लोकेशन
विजिलेंस की टीम आरोपित टीटीई की ड्यूटी चार्ट, रोस्टर पर हस्ताक्षर और फोन की लोकेशन ट्रेस कर रही हैं। ज्ञात हो कि अधिकांश लोग ड्यूटी के दौरान घर पर मौजूद थे। विजिलेंस सभी कर्मियों की सीडीआर के जरिए लोकेशन ट्रेस कर रही हैं। लोकेशन और ड्यूटी में अन्तर मिलने पर उनके खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी। सीडीआर को लेकर कई टीटीई परेशान है। सूत्रों का कहना है कि मंडल में 100 से अधिक टीटीई की लोकेशन ड्यूटी के समय ट्रेनों पर नही मिल रही हैं।
सीसीएम के प्रभाव से जांच पर असर
फर्जी रोस्टर मामले में एनसीआर के तीनों मंडलो में प्राथमिक जांच में भारी अनियमितता मिली है। प्रयागराज के साथ झांसी और आगरा मंडल में भी रोस्टर के फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ है। एनसीआर के सीसीएम के प्रभाव से जांच को प्रभावित किया जा रहा है। रोस्टर सहित अन्य फर्जीवाड़े की जानकारी होने के बावजूद कोई कार्यवाही न होना उनकी इस मामले में मिलीभगत को साबित करता हैं। रेलवे बोर्ड इस मामले की जांच कर रहा है। माल ढुलाई के गंभीर आरोप की भी जांच चल रही है। शिकायत कर्ता का आरोप हैं कि सीसीएम के हटाएं जाने के बाद जांच निष्पक्ष रूप से होगी।
बदलाव की कोशिस, नही बदल रहे कर्मचारी
सीआईटी लाइन की मनमानी से टीटीई पहले की तरह ही कार्य कर रहे हैं। सीआईटी लाइन भले ही इस बात को नकार रहे है । कि ड्यूटी में किसी भी प्रकार की लापरवाही नही बरती जा रही हैं। लेकिन रोस्टर पर कार्य कर रहे दोनों कर्मचारी ड्यूटी लगाने के नाम पर अभी भी फर्जीवाड़ा कर रहे है। सूत्रों का कहना है कि कई टीटीई ड्यूटी के दौरान शराब का सेवन भी कर रहे हैं। रोस्टर रजिस्टर को डीसीएम रोज तलब कर रहे है, लेकिन आंकड़ों के जादूगर उस पर भी खेल कर रहे हैं। डीसीएम ड्यूटी सहित अन्य कार्यो में बदलाव का लगातार प्रयास कर रहे है।


