प्रयागराज में वर्षों से जमें अधिकारी ध्वस्त कानून व्यवस्था के पोषक – रेवती रमण सिंह

सांसद ने कानून व्यवस्था को लेकर मुख्यमंत्री को पत्र लिखा।
15दिन में सिरसा व्यापारी विजय केसरी के हत्यारों को नहीं पकडा गया तो धरना
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। राज्यसभा सांसद कुंवर रेवती रमण सिंह ने प्रयागराज की ध्वस्त कानून व्यवस्था पर मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर चिन्ता व्यक्त किया करते हुए कहा कि वर्षों से कई जिम्मेदार अधिकारी एक ही पद पर निजी स्वार्थ वश आसीन हैं जिससे जिले की कानून व्यवस्था पूरी तरह से खराब हो गई हैं अपराध का ग्राफ बढ़ता जा रहा है आम जनता अपने को असुरक्षित महसूस कर रही हैं ।
उन्होंने कहा कि विजय केसरी सिरसा जैसे ग्रामीण अंचल के व्यापारी का भी खुले आम अपहरण कर हत्या कर दिया जा रहा है और इतने दिन बिताने के बाद भी अपराधियों का कोई सुराग नहीं मिल पा रहा है पुलिस को।उन्होंने कहा कि विजय के परिवार वालों का बुरा हाल है रोज मेरे पास मदद की गुहार लगा रहे हैं लेकिन पुलिस प्रशासन हाथ पर हाथ धरे बैठी है अपराधी उनकी पहुंच से दूर हैं या अपराधियों तक पहुंचने मे बाधा उत्पन्न हो रही हैं यह जांच का विषय है।
सांसद ने मुख्यमंत्री से मांग किया है कि प्रशासनिक और पुलिस महाकमे मे वर्षों से जमे अधिकारियों के तबादले किया जाय क्योंकि पानी भी जब एक जगह बहुत दिन से रहता हैं तो उसमें से भी बदबू आने लगतीं हैं यहां तो इंसान हैं निजी स्वार्थ सिद्ध तो नेचर हैं वो एक पक्षीय निर्णय नहीं लेते हैं समय समय पर अधिकारियों के ट्रांसफर से जनता को निष्पक्ष न्याय मिलता रहता हैं।
पूर्व सपा प्रदेश प्रवक्ता विनय कुशवाहा ने बताया कि दो दिन पूर्व डीजी पुलिस और आज एडीजी प्रयागराज से फोन पर वार्ता कर सांसद ने 15 दिन की मोहलत दिया है कि जिले की कानून व्यवस्था मे सुधार हो ,बेगुनाह को परेशान ना किया जाय और मेजा सिरसा के व्यापारी विजय केसरी के हत्यारों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जायें नहीं तो मैं खुद बहुत बड़ी तादाद में धरना पर बैठूंगा।



