अतीक की करीब 20 करोड़ की संपत्ति कुर्क
अब तक झूसी पुलिस ने की है गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। पूर्व सांसद व माफिया अतीक अहमद के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत झूंसी पुलिस ने अतीक अहमद की करीब 20 करोड़ की संपत्ति गैंगस्टर एक्ट के तहत कुर्क कर चुकी है। अब झूंसी में सिर्फ अतीक अहमद का कोल्ड स्टोरेज को जमींदोज करने की कार्रवाई शेष है।
कैंट इंस्पेक्टर नीरज वालिया ने बताया कि गैंगस्टर एक्ट 14(1) के तहत अतीक अहमद और उसके गैंग से जुड़े अन्य आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई चल रही है। अब तक पुलिस ने धूमनगंज, सिविल लाइंस, करेली खुल्दाबाद और झूंसी इलाके में अतीक अहमद की अवैध रूप से अर्जित संपत्ति को कुर्क किया है।
पुलिस की माने तो झूंसी में अतीक अहमद और उनकी पत्नी शाइस्ता परवीन के नाम से तीन संपत्तियों का पता चला था जिसको कुर्क करने के लिए डीएम ने अनुमति दे दी थी। कैंट इंस्पेक्टर नीरज वालिया की माने तो पुलिस ने झूंसी में अतीक अहमद की करीब 20 करोड़ की संपत्ति कुर्की है। अब तक चिन्हित सभी संपत्तियों को कुर्क किया जा चुका है। कोई करवाई लंबित नहीं हैं। वहीं चर्चा रही कि एक संपत्ति करेली में कुर्क नहीं हो पाई थी। पता चला था कि वह किसी दूसरे अतीक की संपत्ति कुर्क करने के लिए आदेश हो गया था।



