Latest

पूर्व कैबिनेट मंत्री रामविलास पासवान की अस्थियां संगम में विसर्जित

 

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। पूर्व कैबिनेट मंत्री रामविलास पासवान की अस्थियां शनिवार दोपहर यहां संगम में विसर्जित की गईं। उनके सांसद पुत्र व लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष चिराग पासवान ने मंत्रोच्चार के बीच अस्थियों को विसर्जित किया। चचेरे भाई सांसद प्रिंस पासवान भी इस दौरान उनके साथ थे।
लोजपा के अध्‍यक्ष व सांसद चिराग पासवान पिता की अस्थि कलश लेकर बमरौली एयरपोर्ट पहुंचे। चिराग पासवान अपने पिता का अस्थि कलश लेकर बमरौली एयरपोर्ट पहुंचे। उनके साथ चचेरे भाई व सांसद प्रिंस पासवान भी थे।संगम तट लोक जन शक्ति पार्टी के प्रदेश अध्‍यक्ष मणि शंकर पांडेय व अन्‍य कार्यकर्ता मौजूद रहे। यहां पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मणिशंकर पांडेय, महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनीता सरोज, महानगर अध्यक्ष विनय कुशवाहा आदि मौजूद थे। अस्थि विसर्जन के बाद सर्किट हाउस पहुंचे चिराग पासवान बोले, यह माहौल राजनीतिक चर्चा का नहीं। पवित्र त्रिवेणी में अस्थि विसर्जन के बाद चिराग पासवान सर्किट हाउस आए और वहां कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। हालांकि इस दौरान उन्होंने कहा कि यह माहौल राजनीतिक चर्चा का नहीं है। सर्किट हाउस में कार्यकर्ताओं से मुलाकात के बाद शाम करीब चार बजे चिराग पासवान, प्रिंस पासवान फ्लाइट से नई दिल्ली रवाना हो गए।

Related Articles

Back to top button