Latestफूलपुर चुनाव

बेरुखी: गोरखपुर 43 और फूलपुर में मात्र 37.39 प्रतिशत मतदान, देता है क्या सन्देश?

लखनऊः उत्तर प्रदेश की 2 लोकसभा सीटों गोरखपुर और फूलपुर में रविवार को शांतिपूर्ण मतदान समाप्त हो गया। केशव मौर्य की प्रतिष्ठा बनी फूलपुर संसदीय सीट के लिए हुए उपचुनाव में सिर्फ 37.39 प्रतिशत मतदान हुआ और गोरखपुर की लोकसभा सीट पर 43 प्रतिशत रहा। अब 14 मार्च को ही मतगणना के बाद प्रत्याशियों की किस्मत का पिटारा खुलेगा। मतदान को लेकर लोगों में काफी उत्साह था मगर यह वोटिंग प्रतिशत में नज़र नहीं आया इसे लेकर अलग अलग मायने निकाले जा रहे हैं।

इलाहाबाद फूलपुर लोकसभा उपचुनाव में कुल 38 फ़ीसदी मतदान हुआ। सर्वाधिक फूलपुर विधानसभा में 46.32% मतदान हुआ तो वहीं सबसे कम शहर उत्तरी विधानसभा में सिर्फ़ 21.65% ही मतदान हुआ। दूसरे नम्बर पर सोराव विधानसभा रहा जहां पर 45% तो फाफामऊ में 43% पश्चिमी में 31% मतदान हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button