Latest

प्रयागवाल सभा प्रयागराज का पूव॔ धोषित बैठक प्रयागवाल तखत पर सम्पन्न

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। तीर्थ पुरोहित की बैठक की अध्यक्षता पं सुभाष पांडेय अध्यक्ष प्रयागवाल सभा के द्रारा किया गया । बैठक मे महामंत्री राजेंद्र पालीवाल ने आगामी माध मेला को लेकर भी चर्चा किया और बताया कि उ0प्र0 सरकार व जिला प्रशासन द्रारा जारी गाइड लाईन के अनुसार ही मेला बसेगा और हम सभी तीर्थ पुरोहितों का दायित्व भी है कि कल्पवास की व्यवस्था जो हमारे पूव॔जो ने प्रारंभ की आज हम तीर्थ पुरोहितों को उस अस्तित्व को बचाना भी है । हम सभी को आगन्तुक कल्पवासी को सुरक्षित रखना है और स्वयं को भी सुरक्षित रखना है जिससे मेला पूण॔ रूपेण सुरक्षित रूप से सम्पन्न हो सके । आने वाले यात्रियों को कोरोना जांच रिपोर्ट तत्काल का लाना है । साथ ही साथ यह भी प्रस्ताव आया है कि प्रयागवाल तखत पर नाई,नाविक का दर एक प्रकार का निर्धारित किया जाये । बैठक मे निम्न पदाधिकारियों एवं सदस्यो की उपस्थिति थी। सव॔ श्री सुभाष पांडेय अध्यक्ष प्रयागवाल सभा, राजेंद्र पालीवाल महामंत्री प्रयागवाल, संतोष भारद्वाज, राजेश तिवारी,गोपाल मिश्र,वीरेन्द्र तिवारी, दिनकर पांडेय, अनुज तिवारी, अमित पांडेय, प्रवीन पाठक, विमलेन्द पांडेय, रवि मिश्र, राजेश पांडेय, राधे श्याम काला, आशीष शर्मा, मनोज कराही, विशाल पांडेय, शिवकान्त छीट वाले,संगम लाल,मदन पंडा,सुधांशु पांडेय, विजय मिश्र,आलोक शर्मा, दिनेश पांडेय, राजू भारद्वाज, रवि तिवारी, हरीराम काला,गाल तिवारी, राज कुमार मिश्र, गणेश केला वाले,बबलू काला, मगन लाल पांडेय, सहित सैकड़ो तीर्थ पुरोहितों की उपस्थिति थी।

Related Articles

Back to top button