Latest

भारत बंद को लेकर किसानों को कांग्रेस का समर्थन

 

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)।कृषि के तीनों काले कानूनों के खिलाफ किसानों के समर्थन में कांग्रेस भी भारत बंद को लेकर आगे आयी है । स्थानीय कांग्रेस जनों ने बंद को सफल बनाने की लोगों से अपील की है । उत्तराखंड राज्य के पूर्व प्रभारी अनुग्रह नारायण सिंह ने सरकार को किसान विरोधी बताते कहा कि जल्दबाजी में पास कराए गये कृषि कानून देश की खाद्द सुरक्षा के लिए खतरा है। ये किसानों व कृषि को तबाह करने वाले हैं ।सरकार पर किसानों के अधिकारों को कारपोरेट के हाथों सुरक्षित करने का आरोप लगाते उन्होनें कहा कि इन कानूनों से आमआदमी का सबसे ज्यादा नुकसान होगा। पूर्व महापौर चोधरी जितेन्द्र नाथ सिंह,राज्य कार्य समिति के सदस्य किशोर वार्ष्णेय, फुज़ैल हाशमी, हरिकेश त्रिपाठी, अजय श्रीवास्तव,परवेज सिद्दीक़ी, राजेश राकेश आदि ने लोगों से बंद को सफल बनाने में शांति पूर्ण ढंग से सहयोग की अपील की है ।

Related Articles

Back to top button