Latest

एडीजी थाना कर्नलगंज व आईजी झूँसी अंदावा का किया निरीक्षण व दिए आवश्यक निर्देश

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)।एडीजी प्रयागराज आज थाना कर्नलगंज व आईजी झूँसी थाना क्षेत्र का निरीक्षण किए सम्बन्धित आवश्यक निर्देश दिए । नए कृषि कानुन के विरोध में किसान संगठनों तथा विभिन्न संगठनों के आहावन के बाद पुलिस प्रशासन पूरी तरह चौकन्ना है।शान्ति ब्यवस्था ना बिगड़े स्वयं वरिष्ठ अधिकारी भ्रमण कर मोर्चा को संभाले हुए है। किसान आंदोलन के परिपेक्ष्य में आज एडीजी प्रेम प्रकाश प्रयागराज थाना कर्नलगंज का औचक निरीक्षण किया । निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना प्रभारी अवन दीक्षित को शरारती तत्वों के खिलाफ सख्त कार्यवाही का निर्देश दिए।साथ ही पुलिस कर्मियों की तैनाती जानकारी ली।इसी क्रम में सुरक्षा दृष्टिगत आईजी रेंज के पी सिंह प्रयागराज झूँसी क्षेत्र अन्दावा चौराहे का निरीक्षण किया । इस दौरान सुरक्षा ब्यवस्था की जाँच परख करते हुए बिना मास्क के घूम रहे लोगो से मास्क लगाने की अपील की और बैरिकेटिंग ब्यवस्था को दुरुस्त करने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया ।जानकारी के अनुशार दोनों अधिकारीयो द्वारा लगातार भ्रमण किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button