Latest

2 जुलाई राशिफल: अचानक धन लाभ का योग बनेगा निर्णय विवेकपूर्ण ले

कल दिनांक 2 जुलाई 2021 दिन शुक्रवार,आषाढ़ कृष्ण पक्ष तिथि अष्टमी दिन शुक्रवार दिनमान 33 घटी 53 पल रात्रि मान 31 घटी 23 पल नक्षत्र उत्तराभाद्रपद दिन में 7:06 तक शोभन योग दिन में 2:27 बालव करण मीन राशि की चंद्रमा आज का विशेष पर्व शीतला अष्टमी संवत 2078 शक 1943 ग्रीष्म ऋतु आज का दिशाशूल पश्चिम की ओर।

*मेष राशि*
सामाजिक मान-सम्मान व प्रतिष्ठा की वृद्धि होगी अचानक धन लाभ का योग बनेगा निर्णय विवेकपूर्ण ले।

*वृष राशि*
पेट एवं जोड़ों का कष्ट का योग है अचानक स्वास्थ्य बाधित हो सकता है तथा धन खर्च का भी योग है।

*मिथुन राशि*
पारिवारिक जीवन सुख में होगा शासन सत्ता से विशेष लाभ का योग है सोच समझकर निर्णय लें।

*कर्क राशि*
यात्रा सावधानीपूर्वक करें चिकित्सा पर हो रहा खर्च कम हो सकता है मन में धैर्य बनाए रखें।

*सिंह राशि*
सूर्यनारायण को जल दान एवं मंदिर में अन्न दान आपके लिए विशेष पुण्य कारी है किसी धातु का क्रय हो सकता है।

*कन्या राशि*
पारिवारिक मान सम्मान के साथ सामाजिक प्रतिष्ठा की बढ़ोतरी होगी आज अपने मन मुताबिक खर्च करेंगे।

*तुला राशि*
भाइयों से विशेष सहयोग की संभावना है आपसी विवाद शांत होंगे जमीन का निर्णय हो जाएगा।

*वृश्चिक राशि*
शनि का दबाव प्रभाव आपके मन को विचलित करता है अतः हनुमान जी का दर्शन पूजन वंदन कल्याणकारी होगा।

*धनु राशि*
गाय को जो खिलाना विशेष पुण्य की प्राप्ति होगी शरीर से रोग व्याधि दूर होगी निरर्थक संवाद न करें।

*मकर राशि*
आज के दिन आपको आरोप-प्रत्यारोप से दूर रहना है अपने उद्देश्य में रहकर व्यस्त रहे।

*कुंभ राशि*
धर्म पत्नी के सहयोग से शुभ कार्य का शुभारंभ करेंगे तथा घर में आर्थिक बचत होगी और योजना का लाभ मिलेगा।

*मीन राशि*
क्रोध पर संयम बनाए रखें आपकी भाषा से अनायास दुश्मन उत्पन्न हो जाते हैं विष्णु भगवान की परिक्रमा करें।

(आचार्य देवराज शुक्ला )
मो०-8009622328

Related Articles

Back to top button