14 दिसंबर से चलेंगी नौचंदी व ऊंचाहार एक्सप्रेस
( विनय मिश्रा ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। नौचंदी और ऊंचाहार एक्सप्रेस ट्रेनों का संचालन 14 दिसंबर से शुरू करने की घोषणा हुई है। नौचंदी एक्सप्रेस के चलने से प्रयागराज और लखनऊ के बीच ट्रेन यात्रा करने वालों को राहत मिलेगी। 04511 नौचंदी एक्सप्रेस स्पेशल 15 दिसंबर को प्रयागराज संगम से सहारनपुर के लिए प्रस्थान करेगी। 04512 नंबर नौचंदी 14 दिसंबर को शाम 17:00 बजे सहारनपुर से प्रस्थान कर अगले दिन सुबह 05:01 बजे लखनऊ और सुबह 10:00 बजे प्रयागराज संगम पहुंचने की संभावना है।
04217-18 ऊंचाहार एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन 14 दिसंबर को दोपहर 13:35 बजे प्रयागराज संगम से प्रस्थान कर अगले दिन सुबह 04:00 बजे दिल्ली और रात 8:50 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी। चंडीगढ़ से ट्रेन 16:45 बजे प्रस्थान कर रात 21:10 बजे दिल्ली तथा अगले दिन दोपहर 11:50 बजे प्रयागराज संगम स्टेशन आएगी।
प्रयागराज संगम और सहारनपुर के बीच चलने वाली नौचंदी एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन का ठहराव कम होगा। यह ट्रेन कोरोना संकट के पहले प्रयागराज संगम और सहारनपुर के बीच 28 स्टेशनों पर खड़ी होती थी। स्पेशल ट्रेन को सिर्फ 22 स्टेशनों पर ठहराव देने की योजना है।



