किसान यात्रा के चौथे दिन सपा नेता नरेन्द्र सिंह ने किसानों से मिलकर दिया अखिलेश यादव का सन्देश

कहा सपा का एक एक कार्यकर्ता है अन्नदाता के संग।
मेजा,प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार) l समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर भाजपा सरकार की कृषि नीतियों के विरोध में और किसानों के आंदोलन के समर्थन में आज चौथे दिन सपा के पूर्व प्रदेश सचिव वरिष्ठ नेता नरेंद्र सिंह के नेतृत्व में आज तिग्जा, खौर, बरसैता आदि गाँवों मे पार्टी कार्यकर्ताओं संग दर्जनों किसानों और युवाओं को साथ लेकर समाजवादी पार्टी जिन्दाबाद, मुलायम सिंह यादव जिंदाबाद, अखिलेश यादव जिंदाबाद, जय जवान जय किसान,अन्नदाता हैं किसान। किसानों की आय बढ़ाओ। खेती किसानी बचाओ, किसान बिल काला कानून वापस लो, केंद्र सरकार मुर्दाबाद आदि नारे लगाते हुए ‘किसान सम्मान पदयात्रा’ निकाली l गाँव मे खेती से जुड़े लोगों को भाजपा सरकार की कृषि नीतियों के चलते किसानों, गरीबों, कमजोर वर्ग के लोगों को भविष्य में होने वाले नुकसान के बारे में जागरूक किया गया l ‘किसान सम्मान पदयात्रा’ तिग्जा, खौर होते हुए बरसैता मे समापन किया गय। ग्रामीणों एवं किसानों और युवाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।
यात्रा की समाप्ति पर सपा नेता नरेंद्र सिंह ने अपने भाषण में कहा कि भाजपा शासन में सर्वाधिक किसानों, गरीबों, कमजोर वर्ग के लोगों को आर्थिक चोट मिली है l किसानों की आय दुगुना करने के नाम पर उन्हें छला गया है l आज किसान अपनी धान और गेहूं की लागत मूल्य नहीं पा रहा है l क्रय केन्द्रों पर दलालों के बोलबाला के चलते बिचौलियों के हाथों औने पौने दाम पर बेचने को मजबूर किसान हताश और निराश है l यदि पुलिस और प्रशासन सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं को अनावश्यक रोंकने की हिमाकत करेगा तो सड़क सपामय हो जायेगा। जिसकी जिम्मेदारी पुलिस प्रशासन की होगी।
पदयात्रा मे सर्व श्री भोला पाल, पारस निषाद, अशर्फी पाल, अरविंद यादव, डाक्टर सुरेन्द्र यादव, राम नाथ पाल, राज करन पाल, बैजनाथ पाल, लवकुश यादव, पन्नालाल, सूबालाल, सन्तोष पाल, हरिशंकर, मोहम्मद शाहा, निराला पाल, छक्कन निषाद, लालमनि निषाद, चिन्तामणि पाल, ओमप्रकाश, राहुल,कृष्ण कुमार, सुनील, मुकेश, मुन्ना लाल ,शेर बहादुर, सुरेश सहित दर्जनो लोग रहे।


