Latest

रानी रेवती देवी की छात्रा कशिश एवं जान्हवी का ऑनलाइन साक्षात्कार प्रदीप रिचा फाउंडेशन में चयन

 

2 वर्ष तक एक एक हजार रुपए की धनराशि प्रदान की जाएगी l

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार) l रानी रेवती देवी सरस्वती विद्या निकेतन इंटर कॉलेज, राजापुर, प्रयागराज के संगीताचार्य मनोज गुप्ता की सूचनानुसार प्रदीप रिचा फाउंडेशन। नई दिल्ली द्वारा छात्रवृत्ति परीक्षा 2020 में विद्यालय से 30 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया l जिनका ऑनलाइन साक्षात्कार प्रदीप रिचा फाउंडेशन के माध्यम से हुआ। जिसमें से दो छात्राओं कशिश पाल एवं जान्हवी पांडे का चयन किया गया जिन्हें प्रदीप रिचा फाउंडेशन की ओर से 2 वर्ष तक एक एक हजार रुपए की धनराशि प्रदान की जाएगी l बाकी के सभी छात्र छात्राओं को रिचा फाउंडेशन की ओर से प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। उक्त दोनों छात्राओं की इस सफलता पर विद्यालय के प्रधानाचार्य बांके बिहारी पांडे ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें अपना आशीर्वाद प्रदान किया और कहा कि हमेशा ऐसे ही आगे बढ़ते रहें और अपने कठिन परिश्रम और मेहनत के बल पर विद्यालय का नाम ऊंचा करते रहें l उक्त परीक्षा में प्रतिभाग करने वाले छात्र छात्राओं के नाम इस प्रकार हैं अभिषेक कुमार, अतुल कुमार यादव, दिव्यांश मौर्या, जान्हवी पांडे, सुमित यादव, सुशील कुमार मौर्य,अजय प्रजापति, अवंतिका पाल, अभय सिंह, कृष्णा केसरवानी, शिवा मिश्रा, वत्सल शुक्ला, कुणाल केसरवानी, आनंद कुमार यादव, रौनक कुमार, नीशू सिंह, अनुराग राय, गौरव सोनी, कशिश जयसवाल, नेहा बिष्ट, कशिश पाल, अर्पिता पांडे, साक्षी सिंह, श्रुति यादव, आयुष केसरवानी, अवनीश कुमार, अनुष्का चंद्रा, रिया सोनकर, अमित कुमार यादव ,एवं स्वाति यादव l बधाइयां एवं शुभकामनाएं प्रदान करने वालों में रमेश चंद्र मिश्रा ,जटाशंकर तिवारी, शिव नारायण सिंह, कामाख्या प्रसाद दुबे ,आनंद कुमार, अशोक कुमार मौर्य, दिनेश कुमार शुक्ला, सत्य प्रकाश पांडे प्रथम ,अवधेश कुमार, विनय कुमार यादव, प्रवीण कुमार तिवारी आदि प्रमुख रहे

Related Articles

Back to top button