Latest

एक जून से चलेगी प्रयागराज एक्सप्रेस

प्रयागराज। संगम नगरी को देश की राजधानी से जोडऩे वाली अहम ट्रेन प्रयागराज एक्सप्रेस एक बार फिर पटरी पर लौट रही है। प्रयागराज एक्सप्रेस का परिचालन आगामी 01 जून, सोमवार से शुरु हो रहा है। यह अहम ट्रेन पिछले 22 मार्च से निरस्त चल रही है। विदित हो कि रेलवे 01 जून से रोजाना 200 मेल व एक्सप्रेस ट्रेनें संचालित करने जा रहा है। इसमें से 21 जोड़ी ट्रेनें प्रयागराज से होकर गुजरेंगी। ट्रेनों में सीटों की बुकिंग गुरुवार से शुरू हुई और करीब छह घंटे में ही 01 जून के लिए स्लीपर और थर्ड एसी की सभी सीटें फुल हो गईं। प्रयागराज एक्सप्रेस के लिए फिलहाल 20 जून तक की बुकिंग हो रही है।

Related Articles

Back to top button