मौनी अमावस्या पर जांच करती एलआईयू टीम

मौनी अमावस्या पर नहीं लगा मेला, प्रशासन की अपील
चित्रकूट( अनुराग दर्शन समाचार )। माघ मास की मौनी अमावस्या को लगने वाले मेले पर प्रतिबन्ध लगने से श्रद्धालुओं से पुलिस व प्रशासन ने अपील की है कि घर में रहकर पूजा-पाठ करें। यहां न आयें। अमावस्या मेले में भीड एकत्रित नहीं होने दी जायेगी।
मंगलवार को मौनी अमावस्या में कामतानाथ की परिक्रमा लगाने को उत्तर प्रदेश व मप्र के विभिन्न जिलों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने मन्दाकिनी नदी के राघव घाट, प्रयाग घाट व भरत घाट में स्नान कर परिक्रमा को निकल गये। मेले में प्रतिबन्ध लगने से लोग मायूस रहे। जिला प्रशासन ने कहा कि कामदगिरि परिक्रमा क्षेत्र में भीड नहीं पहुंचने दी जायेगी। लोग घरों में पूजा-अर्चना करें।
नयागांव थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि श्रद्धालुओं की भीड एकत्रित नहीं होने दी जायेगी। कोरोना महामारी के बढते मामलों को लेकर लोग सतर्क रहें। घर पर रहें और वहीं से भगवान की अराधना करंे। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल के निर्देश पर सीओ सिटी शीतला प्रसाद पाण्डेय की देखरेख में एलआईयू प्रभारी सूर्यकांत अरुण राय की अगुवाई में दीवान त्रिवेणी यादव, सिपाही भागबली, अम्बुज, एएस चेक टीम प्रभारी बांदा व डाॅग स्क्वायड की संयुक्त टीम ने अमावस्या पर रामघाट, रामायण मेला, परिक्रमा मार्ग, रोडवेज बस स्टैण्ड में कडी जांच कराई। जांच दौरान संदिग्ध लोगों व वस्तुओं की जांच की गई। कोई संदिग्ध व्यक्ति नहीं मिला।




