आज का दिन मतदाताओं के नाम प्रशासन ने भी निष्पक्ष चुनाव कराने की ठानी

(अनुराग शुक्ला ) प्रतापगढ़ ( अनुराग दर्शन समाचार )। प्रतापगढ़ में आज लोकतंत्र का महापर्व जो एक तरह से यह कहा जाए कि आज का यह शुभ दिन मतदाताओं के लिए है। चुनाव आयोग द्वारा प्रदेश के चुनाव में प्रतापगढ़ में पांचवें चरण का मतदान सुनिश्चित किया गया है। यहां 7 विधानसभा सीटें सदर, विश्वनाथ गंज ,रानीगंज, पट्टी, रामपुर खास, कुंडा और बाबागंज हैं। पूरे जनपद में 2450962 मतदाता है जिसमें 13 6835 पुरुष और 1143878 महिला मतदाता एवं अन्य हैं जिन्हें ओट में वोट करने की पूरी आजादी है और जिन्हें यह सोच कर ऐसे प्रत्याशियों को मतदान करना है जो जनप्रतिनिधि चुने जाने पर सर्व सुलभ हो,आप के सम्मान के साथ हक और सुविधाओं का ध्यान रखता हो और कठिन परिस्थिति में सहयोग करता हो और समाज के सर्वांगीण विकास में योगदान करने हेतु चिंतित रहता हो। यह सब सोचकर समाज के हर व्यक्ति को ध्यान में रखते हुए मतदान करने की पूर्ण स्वतंत्रता है क्योंकि आज सातों विधानसभा में खड़े हुए 92 प्रत्याशियों में कुल 7 जनप्रतिनिधियों का ही चुनाव मतदाताओं द्वारा किया जाना है जिन्हें आज का भाग्य विधाता भी कहा जा सकता है। सभी प्रत्याशियों द्वारा अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों में जाति, धर्म और विकास के नाम पर दमदार दावे लुभावने वादे और बेतुके मनगढ़ंत बयान दिए गए और अपने वर्चस्व का ठीकरा छोड़ने के लिए अनेक हथकंडे इस चुनाव में इस्तेमाल किए गए ताकि वोटर्स उनके बहकावे में आ जाएं और जाल में फस जाएं।सातों विधानसभाई क्षेत्रों में लगभग 32 प्रत्याशियों ने ख़ूब पसीना बहाने के साथ साथ अकूत पैसा भी खर्च किया जिसमें कुछ नये-नवेले भी थे जिन्हें चाटुकारों और खेवैयों ने चाट लिया।इन सबके बावजूद प्रतापगढ़ के सभी मतदाता बहुत ही जागरूक हैं और उन्हें अपने विवेक का इस्तेमाल करते हुए उमंग और उत्साह के साथ निर्भीक होकर मताधिकार का प्रयोग करना भलीभांति आता है और आज वे अपनी चुप्पी मोहर लगा कर तोड़ेंगे।
वैसे देखा जाए तो प्रशासन ने भी निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ चुनाव कराने की कमर कस ली है। शनिवार की शाम तक 2812 बूथों पर मतदान कराने के लिए एटीएल ग्राउंड से पोलिंग पार्टियां रवाना हो चुकी थी सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेट सभी बूथों पर आज भ्रमण करते हुए खास निगरानी रखे हुए हैं आज प्रेक्षकों की निगरानी में हर बूथ पर पर्याप्त पैरामिलिट्री फोर्स पुलिस और पीएसी के 25000 जवानों के साए में चुनाव संपन्न कराया जा रहा है कुंडा पट्टी और रामपुर खास विधानसभा क्षेत्र अति संवेदनशील हैं जहां पुलिस और पैरा मिलिट्री फोर्स का पुख्ता इंतजाम है।




