Latest

संगठन को किया जायेगा मजबूत : राजीव पाण्डेय

प्रयागराज ( अनुराग दर्शन समाचार) । अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद उप्र प्रयागराज के मुख्य प्रकोष्ठ के नगर अध्यक्ष राजीव कुमार पाण्डेय की अध्यक्षता में बैरहना स्थित गेस्ट हाउस में बैठक हुई। मुख्य प्रकोष्ठ के नगर अध्यक्ष राजीव कुमार पाण्डेय ने बैठक में शामिल सभी लोगों का स्वागत किया।

उन्होंने कहा कि संगठन को और मजबूत किया जायेगा। श्री पाण्डेय ने कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिये सदस्यता अभियान शीघ्र चलाया जायेगा।

कहा कि संगठन का विस्तार वार्ड स्तर तक ले जाकर किया जायेगा जिससे कि अधिक से अधिक सदस्य बनाये जा सके। उन्होंने कहा कि सबसे प्राचीन सनातन धर्म है उसकी रक्षा और उसका संरक्षण पूरी तरह से संगठन करते हुए आगे बढायेगा।


मुख्य प्रकोष्ठ के नगर अध्यक्ष राजीव कुमार पाण्डेय अन्य प्रमुख लोगो के सुझाव भी लिये। बैठक में पूर्व वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी और समाजसेवी जेपी मिश्रा, अभिनव उपाध्याय, डा लाल जी तिवारी, राममणि तिवारी, सुरेश चन्द्र मिश्र, मनोज द्विवेदी, राजेन्द्र प्रसाद त्रिपाठी, मनोज, अरविंद पाण्डेय, रिषभ पाण्डेय, पं विनोद मालवीय सहित अन्य लोग बैठक में शामिल हुए।

Related Articles

Back to top button